खैरथल-तिजारा: कृषि परिवेक्षक 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर/भिवाड़ी | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवाड़ी चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द (तहसील मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा) में कार्यरत कृषि परिवेक्षक रामस्वरूप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


अनुदान फाइल पास करने के नाम पर मांगी रिश्वत

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार आरोपी कृषि परिवेक्षक ने फव्वारा पाइपलाइन के अनुदान के लिए राजस्थान किसान पोर्टल पर आवेदन स्वीकृत करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

  • पहले 2000 रुपये ऑनलाइन (फोन-पे) लिए
  • बाद में 2500 रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग की
  • शिकायत के सत्यापन में 500 रुपये पहले ही ले चुका था

ट्रैप कार्रवाई में 1000 रुपये लेते पकड़ा गया

एसीबी की टीम ने उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की।
भिवाड़ी चौकी प्रभारी एवं टीएलओ परमेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को परिवादी से 1000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 
भिवाड़ी एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here