जीएसटी सुधार से आमजन व व्यापारियों को मिलेगी राहत : मंत्री नागर

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि जीएसटी सुधार से आम लोगों को बचत का लाभ मिलेगा, वहीं व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। वे बुधवार को पुराने बस स्टैंड उनियारा पर आयोजित जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत उपभोक्ताओं व दुकानदारों से संवाद कर रहे थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने मंत्री नागर का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री नागर ने लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमजन की परेशानियों को समझते हुए 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी स्लैब के जरिए मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी व उद्योगपति सभी को राहत प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत अब अधिकांश वस्तुएं चार की बजाय दो टैक्स स्लैब में आ जाएंगी।

नगर पालिका में जनसुनवाई

कार्यक्रम के बाद मंत्री नागर ने नगर पालिका उनियारा में खुली जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन ने कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका कर्मचारी अजय टोपिया को हटाया गया तथा अन्य कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

वहीं, विधुत निगम के कनिष्ठ अभियंता दिनेश मीना को भी मंत्री ने फटकार लगाई और कहा कि जो ईमानदारी से काम नहीं कर सकते, वे घर बैठें।

जनसुनवाई में नगर पालिका चेयरमैन मोनिका गुर्जर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

सेवा पखवाड़ा शिविरों का लाभ

विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी सुधार व्यापार को सुगम बनाने के साथ ही स्थानीय उत्पादन और उद्यमिता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू, महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल, राकेश बड़ाया, जगदीश साहू, भाजपा जिला मंत्री प्रभु बड़ोलिया, तरुण टिक्कीवाल, घासी जैन, मनोज शर्मा, चंद्रकांता जांगिड़, पारुल गोयल, सुरेश कुमावत, चिरंजी लाल सैनी, लोकेश सैनी, लोकेश सुवालका, संभू सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here