लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के निर्देश
जयपुर (आर एन सांवरिया): जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सोमवार को जेडीए अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन आईपीडी टावर और रामबाग गोल्फ क्लब पार्किंग का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आईपीडी टावर का ढांचागत कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जेडीसी ने आंतरिक साज-सज्जा और कार्डियोलॉजी सेंटर के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द सेवाएं मिल सकें।
आईपीडी टावर की प्रमुख विशेषताएं:
-
बेड क्षमता: 1200
-
ऑपरेशन थिएटर: 20
-
ओपीडी काउंटर: 100
-
हेलीपेड: छत पर एयर एम्बुलेंस सुविधा
-
बेसमेंट पार्किंग: दो मंजिला
-
विशेष मंजिल विवरण:

-
पहली मंजिल: संगोष्ठी कक्ष, मेडिकल साइंस गैलरी, एडमिशन ब्लॉक
-
दूसरी मंजिल: रेडियोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर, एमआरआई, सीटी स्कैन
-
तीसरी मंजिल: छह आईसीयू वार्ड
-
चौथी मंजिल: पोस्ट और प्री-ऑपरेटिव वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन, लैब क्षेत्र
-
अन्य सुविधाएँ: जनरल वार्ड, कॉटेज और डीलक्स रूम

-
जेडीसी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करना प्राथमिकता है।
रामबाग गोल्फ क्लब पार्किंग:
-
क्षेत्रफल: लगभग 9000 वर्ग मीटर
-
पार्किंग क्षमता: 500 चौपहिया वाहन, 250 दोपहिया वाहन
-
सुविधाएँ:

-
प्रथम तल: 237 चौपहिया, 190 दोपहिया वाहन
-
द्वितीय तल: 274 चौपहिया वाहन
-
07 लिफ्ट, स्मार्ट पार्किंग समाधान, फायर फाइटिंग, फोर्स वेन्टीलेशन
-
पैदल यात्री सबवे: राजस्थान उच्च न्यायालय गेट नं. 2 के लिए

-
जेडीसी ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश दिया।
















































