देवलिया सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का शत प्रतिशत परिणाम 

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल, (नवीन कुमावत): देवलिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा का परिणाम इस वर्ष शत प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि ने स्कूल, गांव और ग्रामीण समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया।

विद्यालय की छात्रा आयुषी यादव ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा गांव का सम्मान बढ़ाया। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने छात्रा का सम्मान राजस्थानी साफा, माला और प्रतीक चिन्ह देकर किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनु शर्मा, उपप्रधानाचार्य हरिमोहन बुटोलिया, अंशु सिंह, सीताराम यादव, मुकेश कुमार टोडावत, प्रभु सिंह नाथावत, रामनारायण कुमावत, कैलाश चंद शर्मा, देवेश सिंह, साथ ही आयुषी यादव के माता-पिता अनीता देवी और रामलाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विद्यालय की इस उपलब्धि ने छात्रों और ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ा दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here