डीग के योगेंद्र सोगरवाल ने एशियाई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीग। चीन के हैनान शहर में 9 से 15 मई तक आयोजित एशियाई सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में डीग जिले के उबार गांव निवासी योगेंद्र सोगरवाल ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।

योगेंद्र सोगरवाल, पिता लोचन सिंह, पिछले पांच वर्षों से जयपुर स्थित जैमनलिफ्ट सेंटर, मानसरोवर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के कोच आशीष जैमन हैं।

योगेंद्र की इस उपलब्धि के बाद गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने उनके भारत लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रतियोगिता में राजस्थान के ही अलवर निवासी जितेंद्र शर्मा ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक शर्मा बानसूर ने योगेंद्र सोगरवाल और जितेंद्र शर्मा को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं गांव के सरपंच, परिवारजनों और समाजसेवियों ने भी दोनों खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।

यह जानकारी विनोद साहू, उपाध्यक्ष, पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा दी गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here