माई भारत के ELP कार्यक्रम के तहत पेट्रोल पंप और PDS प्रणाली का अवलोकन

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माई भारत (MY Bharat) के Experiential Learning Program (ELP) के तहत आज स्वयंसेवकों ने पेट्रोल पंप एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस दौरान वॉलेंटियर्स ने पेट्रोल एवं डीजल की फ्यूल क्वालिटी जांच, डेंसिटी मापन तथा पेट्रोल पंप पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण प्रक्रिया, पात्र उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं और पूरी सप्लाई चेन की कार्यप्रणाली को भी समझा।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक अनस खान, निरमा मांझु, भरत, मिनल एवं अनुज उपस्थित रहे।

यह गतिविधि जिला युवा अधिकारी कपिल सैन के निर्देशन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here