भरतपुर में 21 से 25 अगस्त तक विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान 

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का संकल्प

दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्माकुमारीज़ का आयोजन, ‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ रहेगी अभियान की थीम

भरतपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत भरतपुर क्षेत्र में 21 से 25 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय विशाल रक्तदान महाभियान आयोजित होगा।

आरबीएम हॉस्पिटल की ब्लड बैंक टीम के चिकित्सीय सहयोग से होने वाले इस अभियान में भरतपुर से 500 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करने का संकल्प लिया गया है। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य रक्तदान के साथ समाज में सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है।

‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ होगी थीम

विश्व शांति भवन, कृष्णा नगर भरतपुर की सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र.कु. कविता दीदी ने बताया कि इस वर्ष अभियान की विशेष थीम ‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ रखी गई है। अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित योग-ध्यान और आध्यात्मिक जीवनशैली के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पांच दिनों तक चलेगा महाअभियान

विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान 2026 सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। भरतपुर में पांच दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान में विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।

आयोजकों का कहना है कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाली सेवा है। अभियान के जरिए युवाओं और आमजन को सामाजिक सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
Previous articleभरतपुर जिले में दो चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here