महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा की

0
471
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रियंका महेश्वरी की रिपोर्ट

प्रतापगढ़ ।आज महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा की और घर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है।

इस व्रत में, महिलाएं दशा माता की पूजा करती हैं और कच्चे सूत का 10 तार का डोरा बनाकर 10 गठानें लगाती हैं। इसके बाद, वे पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं और डोरे को गले में धारण करती हैं।

दशा माता का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। यह व्रत जीवन भर किया जाता है और इसके लिए विशेष तौर पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है।

- Advertisement -
Previous article25 से 31 मार्च तक होगा राजस्थान दिवस उत्सव- भजन लाल
Next articleकेला मैया के लक्की मेले ने पकड़ी रफ्तार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here