एक बल्ब और पंखे का बिल आया 7 करोड़ 33 लाख का, किसान परिवार सदमे में

0
233
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बस्ती।  खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरिया उप केंद्र के केशवपुरा फीडर के रमैया गांव का है।  जहां बिजली विभाग की लापरवाही कहें या प्रिंटिंग मिस्टेक किसान परिवार की बिजली विभाग ने 7 करोड़ 33 लाख रुपए का बिल भेज दिया। जैसे ही किसान परिवार को यह बिल मिला तो उसे बिल देखकर किसान परिवार टेंशन में आ गया और घबरा गया । दरअसल मामला मालहु नाम के किसान का है।  जिसको बिजली विभाग में 7 करोड़ 33 लाख का भारी भरकम बिल थमा दिया जबकि किसान के घर में एक बल्ब और एक पंखा है , ऐसे में 7 करोड़ 33 लाख का बिल देखकर परिवार सदमे में आ गया। किसान का कहना था कि इतना तो मेरे पास पैसा भी नहीं है और ना मेरी इतनी प्रॉपर्टी है कि मैं उसे बेचकर यह बिल अदा कर सकूं उसके बाद किसान ने केशवपुर फीडर के समय हरिया केंद्र पर जाकर संपर्क किया तो बिजली विभाग ने बताया कि उसका दिसंबर 24 में 75000 बकाया था । गलती से यह मिस प्रिंट होने के कारण 7 करोड़ 33 लाख का बिल हो गया है जिसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here