लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अंबेडकर जागृति मंच द्वारा शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित श्री देहलवाल जी के मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के बलिदान, उनके संघर्ष तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप प्रधान जगदीश बैरवा, पंचायत समिति उनियारा; कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन; बंसीलाल मीणा, महेंद्र बैरवा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हनुमान, राजेश मीणा, पवन बड़गौती (पूर्व जिला अध्यक्ष NSUI सवाई माधोपुर), रमेश पंवार, विनोद बैरवा, नरेंद्र बैरवा, पार्षद इमरान खान (उनियारा), परशुराम मीणा, प्रकाश चंद, संजीत मीणा, जयचंद मीणा, चतुर्भुज मीणा, मोहन पागड़ी, आसाराम मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


















































