लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नावां सीटी। उपखण्ड के निकटवर्ती ग्राम भगवानपुरा में स्थित श्री देवनारायण गौशाला में स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत निवासी नांदरिया प्रतापपुरा रेनवाल की 12वीं पर उनकी धर्मपत्नि दरयाव कंवर शेखावत एवम उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत, चंद्रसिंह शेखावत एवम महेंद्र सिंह शेखावत के सौजन्य से नववर्ष पर श्री देवनारायण गौ शाला भगवानपुरा में 02 नग बैटरी 200 MH जिसकी 32600 रुपये कीमत के व 1 नग इनवर्टर 3000 VA 11000 रूपये रुपये कीमत का भेंट कर अनुकरणीय पहल कर सराहनीय कार्य किया हैं। पूर्व में भी इनके प्रतिष्ठान सरस्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी राजास के सौजन्य से श्री देवनारायण गौ शाला भगवानपुरा को गौशाला स्थापना से लेकर आज तक सराहनीय योगदान मिलता चला आ रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में श्री देवनारायण गौशाला में गौ माता की देखभाल एवं सुरक्षा हेतु 8 कैमरे एवं एक एलसीडी स्थापित किये थे लेकिन 24 घण्टे बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण ये कैमरे नकारा साबित हो रहे थे। जिससे यह व्यथा समझते हुए शेखावत परिवार नांदरिया प्रतापपुरा वालों ने 2 बैट्री एवं 1 इन्वर्टर भेंट किया। इस पुण्यात्मक कार्य के लिए श्री देवनारायण गौ सेवा समिति के अध्यक्ष प्रभुराम पूनियां एवं कार्यकर्तागण राजू चौधरी, श्रवण यादव, बेनीराम भटेसर, नरेन्द्र खोखर, शेरसिंह भगवानपुरा आदि ने भामाशाहओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।


















































