भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने सावन के पहले सोमवार को गलता तीर्थ में किया विशेष पूजन

0
140
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सावन माह के पहले सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित पावन गलता तीर्थ में बाबा त्रिगुण महादेव का विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

राठौड़ ने गलता परिसर में स्थित श्याम डूंगरी पर विराजमान त्रिगुण महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कल्पवृक्ष जोड़े का भी पूजन किया तथा भगवान शिव का दूध, जल, पुष्प, बेल पत्र आदि से अभिषेक कर श्रद्धा व भक्ति के साथ शिव आराधना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सावन माह शिव भक्ति का पवित्र समय है और यह हम सबको आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बनेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राठौड़ ने सभी श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण और सामाजिक समरसता को अपनाने का संदेश भी दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here