अठीयासन व चेनार में टीबी फ्री कैंप आयोजित, 734 ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा): अठीयासन और चेनार गांवों में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।


734 ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग

शिविर में कुल 734 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों की पहचान के लिए मौके पर ही जांच की गई।


डिजिटल एक्स-रे से जांच

जिला क्षय अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने बताया कि शिविर में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से 102 संदिग्ध मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिससे तुरंत प्रारंभिक जांच संभव हो सकी।


टीबी के प्रति जागरूकता अभियान

डॉ. राव एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और मुफ्त उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक रहने का संदेश दिया।


स्वास्थ्य टीमों की सक्रिय भूमिका

अठीयासन आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर रेडियोग्राफर निशा जोशी, देवकिशन सांखला, CHO वीरेंद्र और एएनएम सरिता ने सेवाएं दीं।

वहीं चेनार केंद्र पर सहायक रेडियोग्राफर देवाशीष आचार्य, हर्षित कुमावत, आकाश बरवासा, एएनएम एलसीसीपी तथा आशा सहयोगिनी सम्मू व शकुंतला की टीम ने सेवाएं दीं।


शिविर के सफल आयोजन में घनश्याम जी बोराणा का विशेष सहयोग रहा। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here