अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाभ्यास

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायक लाइव संबोधन का भी श्रवण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने और इसे मानव कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है।

दिया कुमारी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है, जो व्यक्ति को ऊर्जा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

योग शिविर में विधायक गोपाल शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here