- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर। दी बार एसोसिएशन आमेर के अध्यक्ष गंगा सहाय शर्मा ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना करते हुए अपनी कार्यकारिणी में सात महिला अधिवक्ताओं को सदस्य नियुक्त किया है।
नियुक्त सदस्यों में बीना शर्मा को अतिरिक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि एडवोकेट शिवानी सांवरिया, नेहा बुनकर, सुशीला देवी, सुमाइला बानो, बेला दादूपंती और निशांत बानो को सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सभी महिला अधिवक्ताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट शिवानी सांवरिया बार की सबसे युवा अधिवक्ता हैं। वहीं बेला दादूपंती पूर्व में संस्कृति सचिव पद पर निर्वाचित रह चुकी हैं तथा निशांत बानो पहले भी बार एसोसिएशन की मनोनीत सदस्य रह चुकी हैं।
