विश्व हिंदू परिषद की बैठक हनुमान मंदिर पर संपन्न

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

शाहबाद बारां ( आदर्श भार्गव ) रविवार को विश्व हिंदु परिषद् बजरंग दल शहाबाद प्रखण्ड की बैठक देवरी देवधाम सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।
जिसमें जिला सह मंत्री सीताराम सुमन एवं जिला सुरक्षा प्रमुख रवि गुर्जर ने प्रखण्ड के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई है। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण मेहता, शाहबाद नगर संयोजक रोहित खत्री, शाहबाद नगर मंत्री हितेश जैन, प्रखंड मंत्री अतुल भार्गव, प्रखण्ड संयोजक मयंक सोनी, गोलू पाल, विक्की सोनी, विक्की नामदेव, लक्की शक्तावत, शिवांश राठौर, रामदास मेहता, रोहित खत्री, हितेश जैन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here