हज यात्रा के लिए सीधी उड़ान जयपुर से

0
182
- Advertisement -

जयपुर। 3 साल बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा। हज फ्लाइट का संचालन एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से किया जाएगा। फ्लाइट का संचालन 21 मई से 6 जून तक होगा ।जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, 21 मई से 27 मई तक 11 फ्लाइट जयपुर से रोज सुबह 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे मदीना पहुंचेगी । 28 मई से 6 जून तक एक और फ्लाइट जयपुर से रोज सुबह 9:35 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे मदीना पहुंचेगी। इस तरह दो विमानों के जरिए कुल 27 फ्लाइट का संचालन होगा ।वहीं 3 से 24 जुलाई के बीच हज से वापसी की फ्लाइट संचालित होगी।

आपको बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के चलते जयपुर एयरपोर्ट से हज का सफर संभव नहीं हो रहा था। पिछले 2 साल से हज यात्रियों को जयपुर दिल्ली से ही फ्लाइट मिल रही थी ।लेकिन अब 3 साल बाद जयपुर एयरपोर्ट से ही यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिलेगा। हज यात्री अब जयपुर से सीधे मदीना जा सकेंगे

- Advertisement -
Previous articleबार कौंसिल ऑफ राजस्थान को 5 करोड़ की आर्थिक मदद गहलोत
Next articleबैरवा समाज के 13 युगल विवाह बंधन में बंधे
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here