- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक फूलसिंह मीणा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बेटियाँ शिक्षा और प्रतिभा के दम पर समाज व प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।
विधायक की अनूठी पहल
विधायक फूलसिंह मीणा की पहल पर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉपर रही छात्राओं को हवाई यात्रा के माध्यम से जयपुर लाया गया।
इस प्रेरणादायक कदम ने छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
विशेष उपस्थिति
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
- Advertisement -














































