- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में शनिवार को जागृति आंगन कार्यक्रम का अंतिम व पांचवां चरण राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय उनियारा में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू थी। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे टोंक,उनियारा व निवाई ब्लॉक से कई छात्र एवं छात्राओ ने भाग लिया। उन सभी का जागृति आंगन कार्यक्रम में एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में एक्स्पोज़र विजिट कराया गया l इस कार्यक्रम से सरकार की मंशा है कि एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की समस्त जानकारियां लें। स्कूल के होनहार छात्रों को ही यह मौका दिया गया है। आयोजन में राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक व बालक बालिकाएं उपस्थित थे।
- Advertisement -

















































