बालिका स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह

0
322
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल । रुकमणी देवी साबू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में शनिवार को स्कूल प्रागण में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की बालिकाओं ने देशभक्ति गानों पर अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यक्रम आये अतिथियों ने सरस्वती माँ की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से समारोह का हुआ शुभारंभ।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंदराम बिजारणियां, नपा प्रतिपक्ष नेता बीआर हरिपुरा, राजकुमार शर्मा, पार्षद श्रीकांत शर्मा ,बंशीधर शर्मा, शाला नं 1 के प्रिंसिपल श्रवण कुमार जाट, बालिका स्कूल के प्रधानाचार्य, सहित स्कूल स्टाफ रहा मौजूद। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा वरदान है जो हर किसी को ग्रहण करना चाहिए । शिक्षा ही एक ऐसा जरिया है जिसके कारण आप बड़े पैमाने पर बड़े कार्य कर सकते हैं शिक्षा बिना जीवन अधूरा है शिक्षा से ही जीवन मे उजाला फैलता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here