हथियारों के दम पर रिटार्यड मजिस्ट्रेट के परिजनों से लूट

0
134
- Advertisement -

एसीबी अधिकार बनकर की लूटपाट

जयपुर। मानसरोवर इलाके में घर में घुसकर बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर परिवार को बंधक बनाकर लूट वारदात को अंजाम दिया। घटना मानसरोवर के हीरा पथ स्थित सेक्टर 66 की है। जहां देर रात अज्ञात बदमाश एसीबी अधिकारी बनकर रिटायर्ड मजिस्ट्रेट राजेश नारायण शर्मा के घर में घुसे। बदमाशों ने अपने साथ लाए हथियार दिखाकर घर में मौजूद पिता और बेटे के हाथ – पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। जिसके बाद घर की आलमारियों में रखी करीब 10 हजार रुपये की नगदी और ज्वैलरी समेत दो मोबाइल फोन व एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए। .घर से घूमने के लिए निकली महिला ने घर में मौजूद लोगों के हाथ पैर बंधे देखे पडौसियों को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की माने तो बदमाशों ने वारदात से पहले रेक की थी। लेकिन रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के घर की जगह दूसरे घर में घुस गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।

- Advertisement -
Previous articleप्ले बॅाय ने नशे के लिए लूटे महिलाओं के मोबाइल और बैग
Next articleअखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव कल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here