ताई सरोज शर्मा का हत्यारा भतीजा इस्कान मंदिर का पूजारी

0
139
- Advertisement -

जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर इलाके से घर से अचानक लापता हुई सरोज शर्मा के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। दरअसल सरोज शर्मा नामक महिला की उसके भतीजे अनूज शर्मा ने रसोई में काम करते समय हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। फिर गलांइडर से उसके शरीर के टुकड़े- टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को कट्टे में भरकर दिल्ली बाईपास के जंगलों में फैंक आया। फिर फोन कर ताई की बेटी को बीकानेर फोन कर ताई के गायब होने की जानकारी दी। आरोपी ने हत्या की घटना को रसोई में ही अंजाम दिया। जिससे रसोई में कई जगह पर खून के छिंटे लगे हुए थे। आरोपी ने खूंन साफ करने की कोशिश भी की। लेकिन खून साफ करते हुए बहन ने देख लिया । फिर उसने रसोई में भी खून लगा देखा तो उसे विश्वास हो गया कि हत्या भाई ने ही की है। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी अनूज शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

इस्कॅान मंदिर में फूल टाईम पूजारी है हत्यारा

आरोपी अनूज शर्मा इस्कॅान मंदिर में फूल टाइम पूजारी है। जिसने जीवन में कभी अंडा भी नहीं खाया। न कभी अंडा काटा। लेकिन उसने ताई की ऐसी निर्मम हत्या की जिसके बारे में सोचकर ही रूह कांप जाती है। समझ से परे है।

हत्या संपत्ति विवाद या संपत्ति हड़पने के लिए तो नहीं की?

पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करेगी। आखिर क्या कारण रहा कि भतीजा इतना निर्दयी कैसे बन गया। जिसने अपनी ही ताई को टुकड़ों में काट दिया। पुलिस के अनुसार संपत्ति हड़पने या संपत्ति विवाद के चलते भी ऐसा हो सकता है। अभी आरोपी से हत्या के कारणों को खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here