जीजा ने पैसों के लिए साले को पीट-पीटकर मारा, गिरफ्तार

0
117
- Advertisement -

बस्सी। जयपुर के बस्सी थाना इलाके में पुलिस को युवक की हत्या की मामले में सफलता हाथ लगी है। बस्सी थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बताया कि आरोपी जीजा ने अपने साले को पैसे नहीं देने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए कार से मृतक की बॉडी को सड़क किनारे फेंक गया। जिससे पुलिस उसे दुर्घटना समझे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदेह के आधार पर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को दूधली मोड़ के पास एक युवक की लाश मिली थी उसके सिर पर चोट के निशान थे। इस संबंध में मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने बताया कि आरोपी देशराज से रुपए उधार लिए थे रुपए नहीं देने पर देशराज में मुकेश को शराब पिलाई और नेवर के पास ले जाकर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी बाद में आरोपी ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया लेकिन पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here