- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़: झालावाड़ जिले के बकानी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली कई दवाइयां पिछले 15-20 दिनों से समाप्त हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और पेट संबंधी समस्याओं के दौरान इन दवाइयों की मांग बढ़ जाती है।
मरीजों को अब मजबूरी में दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। केंद्र पर एज़िथ्रोमाइसिन 250 और 500 mg टैबलेट, एंटासिड टैबलेट व सिरप, इट्राकोनाजोल 100 mg टैबलेट, सेफिकस सिरप 100 mg, खांसी की सिरप, PCM सिरप 125 mg और इबुप्रोफेन सिरप जैसी दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. हेमंत मेहरा ने बताया कि समय-समय पर बकानी CSC से दवाइयों की मांग की जाती रही है और जल्द ही दवाइयों की आपूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।
- Advertisement -














































