वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा का निधन

0
439
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा का यूँ अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। अपने हंसमुख स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सकारात्मक ऊर्जा के लिए पहचाने जाने वाले कड़वा जी ने वर्षों तक राजस्थान की पत्रकारिता को नई दिशा दी।
करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से करने वाले कानाराम कड़वा ने इसके बाद भास्कर टीवी, डीजी केबल, सिटी केबल सहित कई संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। वे पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर के उपाध्यक्ष भी रहे और पत्रकार समाज में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था।
हमेशा मुस्कुराते रहने वाले, हर दिल अज़ीज़ कानाराम कड़वा अपने मज़ाकिया अंदाज़ में अक्सर कहा करते थे—
अभी तो मैं 26 साल का ही हूं!”
उनका यह हंसमुख व्यवहार हर माहौल को खुशनुमा बना देता था।
देर रात उनके निधन की दुखद सूचना ने पूरे मीडिया जगत को शोक में डूबो दिया। उनके जाने से न सिर्फ पत्रकार समाज, बल्कि हम सभी ने एक सच्चा साथी, मार्गदर्शक और बेहद नेक इंसान खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शत-शत नमन।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here