लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर की यातायात व्यवस्था में बड़े सुधार
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, जयपुर (आर.एन. सांवरिया)।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित स्थानों के आधार पर 77 क्षतिग्रस्त सड़कों में से 75 का मरम्मतीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 2 स्थानों पर तकनीकी कारणों से कार्य संभव नहीं हो पाया है।
हाल ही में जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में आयोजित ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (TCB) की बैठक में लिए गए निर्णयों का जेडीए द्वारा त्वरित पालन किया गया है।
मुख्य सुधार कार्य जो प्रगति पर हैं:
1. प्रमुख चौराहों पर थर्मोप्लास्टिक मार्किंग
यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित 200 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर स्टॉप लाइन एवं जेब्रा क्रॉसिंग की थर्मोप्लास्टिक मार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
30–40% कार्य पूर्ण/प्रगति पर
शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी
2. सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय
-
आवश्यक स्थानों पर नए ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
-
पुराने व क्षतिग्रस्त संकेतकों का नवीनीकरण किया जा रहा है।
-
ब्लैक स्पॉट्स व रिहायशी क्षेत्रों में मानकीकृत रम्बल स्ट्रिप्स और स्पीड ब्रेकर का निर्माण/मरम्मत।
-
शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट प्रणाली के रखरखाव में भी विशेष सुधार।

जेडीए ने स्पष्ट किया है कि आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से सुधार कार्य लगातार जारी हैं।











































