- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर । लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
इंदिरा देवनानी का पार्थिव देह एसएमएस अस्पताल जयपुर से सिविल लाइंस स्थित राजकीय निवास पर ले जाया गया, जहाँ अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
प्रातः 6:00 बजे जयपुर से पार्थिव देह अजमेर के लिए रवाना हुई।
अजमेर में इंदिरा देवनानी के निवास से प्रातः 10:30 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद ऋषि घाटी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक संवेदनाएँ
इंदिरा देवनानी के निधन पर प्रदेशभर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी,
साथ ही मंत्रीमंडल के सदस्य —उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खींवसर, डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, विधि मंत्री जलाराम पटेल, समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
श्रद्धांजलि संदेश
राजनीतिक नेताओं ने अपने संदेशों में कहा कि इंदिरा देवनानी सौम्य स्वभाव, सेवा भावना और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहीं। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
- Advertisement -














































