लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोकेशन – पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन उपखंड के मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुराचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार महिलाओं और नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी चौधरी के अनुसार, पुलिस टीम — जिसमें एएसआई आरिफ खान, हेड कांस्टेबल रामलाल कासनिया, कांस्टेबल कल्याण, सांवराराम फड़ोदा, मुकेश ओलन, मुन्नालाल और भारमल शामिल थे — ने अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के फारकिया गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल रैदास (रेगर) को गिरफ्तार किया।
मामला दर्ज और जांच प्रक्रिया
13 अक्टूबर को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए और आरोपी की तलाश शुरू की।
थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सक्रिय प्रयासों के बाद आरोपी को फरार होने से पहले ही डिटेन किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
⚖️ आगे की कार्रवाई
मांगलियावास पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।










































