पीएम मोदी के जन्मदिन पर एयरपोर्ट पर बोहरा ने लगाए 71 पौधे

0
166
- Advertisement -


जयपुर । सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हडडे पर प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए 71 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेवारी हवाई हडडे के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दी। इस अवसर पर आज सांसद बोहरा ने हवाई हडडा सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हडडे पर पिछले 7 वर्षो में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित हवाई हडडा सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों सम्बोधित किया। साथ ही सांसद बोहरा ने जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हडडे को न0 1 बनाने लिए अधिकारियों को धन्यवाद देकर हवाई अड्डे पर और अधिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए |
सांसद बोहरा ने कहा कि जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हडडे का विकास जितना मोदी सरकार के 7 वर्षो के कार्यकाल में हुआ हैै, उतना कार्य पिछले 60 वर्षो में भी नहीं हुआ। यह मोदी सरकार की कार्यशैली है। जिसमें विकास के नये आयाम स्थापित हुए है। इस अवसर पर जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हडडे के निदेशक जे एस बलहारा, हवाई हडडा सलाहकार समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Previous articleडायन बताकर महिला की पिटाई , महिलाओं ने बाल पकड़ कर घसीटा
Next articleवरिष्ठ नगर नियोजक संत सरन सम्मानित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here