नगर पालिका वैर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन, मौके पर ही मिले समाधान

0
237
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कठूमर (अलवर) से रिपोर्ट — संजीव बंसल
कठूमर (अलवर)। नगर पालिका वैर क्षेत्र के वार्ड 24 में आज शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों का मौके पर ही समाधान कर लाभार्थियों को राहत दी गई।
शिविर में पट्टे वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), मुख्यमंत्री स्व-निधि, प्रधानमंत्री स्व-निधि, लाइट सुधार कार्य, सड़क मरम्मत कार्य सहित अनेक योजनाओं के आवेदन एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र गर्ग, चेयरमैन विष्णु महावर, पार्षद भीम, सुलेमान, सुरेंद्र सहित नगर पालिका का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here