रमेश रूलानिया हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 मुख्य आरोपी अब भी फरार

0
115
- Advertisement -
कुचामन के व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में अपडेट —
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कुचामन सिटी। डीडवाना–कुचामन पुलिस को व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में हत्या में सहयोग करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।९ पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
12 घंटे में सभी आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना के महज 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 सहयोगी आरोपियों — सफिक खान, किशनलाल गुर्जर, रामकेश गुर्जर, रामसिंह, खुशीराम, दिनेश और पवन — को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि इस हत्या कांड के मुख्य आरोपी गणपत गुर्जर, महेश गुर्जर, धर्मेन्द्र उर्फ देवा और जुबेर अहमद फरार हैं। इन चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया है।
स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त
घटना में उपयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसी वाहन का उपयोग आरोपियों ने वारदात के दौरान किया था।
एसपी ऋचा तोमर का बयान
प्रेस वार्ता में एसपी ऋचा तोमर ने कहा — “पुलिस ने लगातार मेहनत कर 12 घंटे में घटना से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर ली थी। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। हमारी टीमें उनके बेहद करीब हैं।”
यह पूरा मामला  
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुचामन सिटी के एक जिम में घुसकर स्थानीय व्यापारी रमेश रूलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली थी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here