चौमहला में महाराजा अजमीढ़ जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चौमहला/झालावाड़। झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समाज के अध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे नगर स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की आरती से हुई, तत्पश्चात महाराजा अजमीढ़ जी की आरती और कलश की बोली लगाई गई, जिसका लाभ कैलाश चंद्र सोनी ने लिया।

शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंडी झंडा चौक, पंचायत भवन और मुख्य मार्ग से होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुँची। यात्रा के दौरान युवा पोरवाल समाज अध्यक्ष भव्य गुप्ता एवं उनकी टीम ने समाज अध्यक्ष का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई।

अग्रवाल धर्मशाला पहुँचने पर अजमीढ़ जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश अशोक भंडारी को साफा पहनाकर माल्यार्पण और सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शोभा यात्रा में सभी समाजजन, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। समारोह का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here