श्री महेश बचत एवं साख समिति की 28वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

0
106
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

(संवाददाता – पंकज पोरवाल, भीलवाड़ा)

भीलवाड़ा। श्री महेश बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा की 28वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में किया गया।
सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कैलाशचंद मूंदड़ा ने की, जबकि संचालन समिति मंत्री श्यामसुंदर समदानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि श्यामलाल डाड़, छितरमल लढा, बी.एल. माहेश्वरी, जगदीश चेचानी सहित कार्यसमिति सदस्य कैलाश डाड़, सत्यनारायण सोमानी, लक्ष्मीलाल लढा, रामराय गटयानी, जगदीश समदानी, मुकेश कास्ट उपस्थित रहे।

सभा के दौरान समिति अध्यक्ष कैलाशचंद मूंदड़ा ने समिति की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए उपनियमों में संशोधन का प्रस्ताव रखा।
समिति मंत्री श्यामसुंदर समदानी ने पूर्व साधारण सभा का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष रतनलाल समरिया ने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद राठी ने वर्ष 2025-26 का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया।

सभी प्रस्तावों को सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, रमेश राठी, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, केदार जागेटिया, दीनदयाल मारू, श्यामसुंदर नौलखा, राजेन्द्र कचोलिया सहित विभिन्न बचत समितियों के अध्यक्ष, मंत्री, समिति पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here