राजस्थान जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट में किया गोल्ड मेडल अपने नाम

0
135
- Advertisement -

 

राजस्थान जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट में जयपुर बना चैंपियन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। हाल ही में चूरू में सम्पन्न 31वी जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान चूरू को हराकर जयपुर ने चैंपियन शिप अपने नाम की। राजस्थान टेनिस बाल क्रिकेट के चेयरमैन राजीव अरोड़ा अध्यक्ष मुंशी खान ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। बुढ़मल दुग्गड स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जयपुर टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर 53 रन बनाए, जवाब में चूरू टीम 47 रन ही बना सकी। 6 रन से नजदीकी जीत के हीरो कप्तान डीजे और अमन रहे। जयपुर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ नितिन शारदा भगेरिया ने भी टीम को और टीम प्रबंधक मिर्जा मंजूर बैग को शुभकामनाएं दी। टीम में अभिषेक वर्मा, दक्ष शर्मा, शिवम सोम्या खांडल, गीत भारद्वाज, नैतिक खांडल , भव्यम जैन, दिव्यांश सिंह असवाल, हिमांशु सिंह राठौड़, गौरव राजपूत, आदित्य परधान, करण सिंह गुर्जर और टीम मेनेजर – जीतेंद्र सैनी,कोच – कैलाश चौधरी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here