स्मार्ट मीटर विवाद: जनता के संघर्ष के आगे झुकी भाजपा सरकार – खाचरियावास

0
136
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि स्मार्ट मीटर मामले में जनता के विरोध और संघर्ष ने भाजपा सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने इसे जन संघर्ष की बड़ी जीत बताया।

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर बड़ा घोटाला था और इसका मकसद केवल जनता की जेब काटना था। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में भाजपा सरकार के ज़ुल्म और मनमाने फैसलों के खिलाफ आंदोलन खड़ा हुआ। सरकार की पुलिस, सरकारी विभाग और कंपनी के प्राइवेट गुंडे भी पूरी ताकत लगाकर जनता की आवाज़ को दबाने में नाकाम रहे।

“जनता के संघर्ष ने दी भाजपा सरकार को हार” – खाचरियावास

खाचरियावास ने कहा, “भाजपा सरकार को स्मार्ट मीटर के मामले में हार का सामना करना पड़ा है। यह जनता की जीत है और सरकार को इससे सबक लेना चाहिए।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी भाजपा सरकार धोखे से स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश करेगी तो जनता किसी भी कीमत पर इसे लागू नहीं होने देगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here