महिला सुरक्षा जागरूकता ,“सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी”

0
155
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिला श्रमिकों और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों एवं उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ

फिल्म प्रदर्शन – महिला सुरक्षा से संबंधित प्रेरणादायी व शिक्षाप्रद फिल्म दिखाना।

कानून व हेल्पलाइन जानकारी – POCSO एक्ट, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम तथा महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181 आदि) की जानकारी।

सेल्फ-डिफेंस डेमो – युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए लाइव प्रदर्शन।

सेफ्टी वॉरियर चयन व बैज वितरण – युवाओं को ‘सेफ्टी वॉरियर’ बनाकर सुरक्षा जागरूकता का संदेश फैलाना।

RAJCOP सिटिजन एप जानकारी – महिलाओं के लिए त्वरित पुलिस सहायता हेतु Need Help सुविधा और मोबाइल एप डाउनलोड की जानकारी।

महिला सुरक्षा की शपथ – सभी प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की शपथ ग्रहण।

अभियान का उद्देश्य

जयपुर पुलिस का यह प्रयास महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ ही समाज में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को भी मजबूत करेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महसूस कर सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here