सांभर के वार्ड नंबर 12 में पानी की समस्या, लोग पलायन को मजबूर

0
548
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जलदाय विभाग की लापरवाही लोगों के लिए बनी आफ़त

सांभरझील। (रिपोर्ट – डब्लू. गोस्वामी)
सांभर कस्बे के वार्ड नंबर 12 के लोगों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर सांभर उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि जाल की गली क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जलापूर्ति बेहद खराब है।

4-5 दिन में केवल 20-30 मिनट पानी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि 4 से 5 दिन में मात्र 20-30 मिनट ही पानी आता है।

पूरे माह में मुश्किल से 5-6 बार ही पर्याप्त पानी की आपूर्ति होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे महीने मुश्किल से 5 से भारी पानी आता है और वह भी इतना कम प्रेशर से आता है कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिलता, ऐसे में लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर है, कुछ लोगों ने तो पानी की समस्या के चलते दूसरी कॉलोनी में जाकर रहना शुरू भी कर दिया जो किराएदार थे।

पानी का प्रेशर इतना कमजोर रहता है कि जरूरत पूरी नहीं हो पाती।

विभाग पर लापरवाही का आरोप

निवासियों का कहना है कि बीसलपुर में पानी की कमी नहीं है, बावजूद इसके मोहल्ले तक पानी नहीं पहुँच रहा।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार और कर्मचारी धर्मचन्द गुप्ता को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

अब तो अधिकारी फोन उठाना भी बंद कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोपी की अब तो विभाग के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया लोग पीने के पानी की समस्या के चलते जो लोग किराए में रह रहे थे वह खाली करके जाने लगे हैं।

पलायन करने पर मजबूर परिवार

पानी की समस्या से परेशान कई परिवार पहले ही पलायन कर चुके हैं। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो शेष परिवार भी पलायन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सांभर शहर छोड़ देंगे।

ज्ञापन देने पहुंचे लोग ज्ञापन सौंपने के अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र जोपट ,पूर्व पार्षद दिव्यराज वीर गुर्जर,8 दामोदर दाधीच, संजय तोषनीवाल,
सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here