लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली जिले से खबर
संवाददाता नवीन शर्मा
करौली जिले में त्योहारों के मद्देनज़र शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। हरियाली तीज, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले पुलिस ने कमान संभाल ली है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चन्द्र विश्नोई के निर्देशन में तथा करौली एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में जिले में दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान की शुरुआत की गई है।अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शाम के समय सघन पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और संदिग्धों की चैकिंग की जा रही है। थानाधिकारी और पुलिस बल अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च और वाहन चेकिंग कर रहे हैं।
पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिले में त्योहारों का जश्न अब और भी ज्यादा सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सकेगा।














































