विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0
155
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विद्यार्थियों ने लगाया भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,

भवन लोकार्पण के बाद से ही बारिश में टपक रही है छत

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी 

सीकर, लोसल l राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के भवन निर्माण में कई खामियां छोड़ी गई है और भ्रष्टाचार किया गया है। जिसके कारण कॉलेज के भवन लोकार्पण के बाद से ही बारिश के सीजन में छत से बरसाती पानी टपकता रहता है। इसके अलावा कॉलेज में कई समस्याएं व्याप्त है,जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि बार-बार कॉलेज प्रशासन तथा जिम्मेदारों को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत करवाया जा चुका है,मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। समस्याओं से परेशान विद्यार्थियों ने सुबह कॉलेज के गेट पर ताला जड़ कर कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौहान पहुंचे, इसके बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल तथा कॉलेज प्राचार्या पुष्पा चौधरी‌ व नायब तहसीलदार के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्या को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार व कॉलेज प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here