लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौत्तम शर्मा
राजसमन्द।
एसपी गुप्ता के निर्देशन में राजसमन्द डिप्टी व कूँवारिया थानां अधिकारी ने रूपा खेड़ा टोल नाके के पास विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के चालान बनाये ओर उन्हें सड़क पर चलने के नियम भी बताये।
राजसमन्द । राजसमन्द एसपी ममता गुप्ता के निर्देशानुसार आज राजसमन्द डिप्टी विवेक सिंह राव के नेतृत्व में कुंवारिया थानां अधिकारी उदयलाल बरगट मय जाप्ता द्वारा रूपा खेडा टोल नाके के पास नाकेबंदी कर विशेष अभियान चलाया गया। 
जहा पर दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियम बताये गए वही चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने और दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई वही मौके पर कई चार पहिया वाहन के काँच पर लगी हुई काली फ़िल्म भी उतरवाई गई। 
विशेष अभियान को लेकर राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालको में हड़बड़ी मच गई कई दुपहिया वाहन धारी लोग जिनके कागज में कमी है और हेल मेट नही वे वाहन चालक पुलिस को कार्रवाई करते देख दूर से ही घूमकर पुनः मादड़ी की तरफ मुड़ कर भाग गए । और चालान की कार्रवाई से बच निकले पुलिस ने दो घण्टे में 28वाहन चालकों के चालान बनाये है ईस दौरान एएसआई कमलेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल रामफल मीणा, सुरेश कुमार, भेरूलाल, आदि जाप्ता तैनात रहा।


















































