लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र से सटे नगरफोर्ट में अखिल नागरचाल श्री धाकड़ महासभा 108 गांव की बैठक आयोजित की गई।जिसमें भगवान धरणीधर जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। 108 गाँव अध्यक्ष रमेश चंद्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित 108 गाँव की बैठक में सर्वसम्मति से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी को सम्पूर्ण नागरचाल क्षेत्र में भगवान धरणीधर जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 108 गाँव में संचालित धाकड़ समाज के विभिन्न संगठनों से अपील की गई कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्टी को (हल षष्ठी) भगवान बलराम का जन्मदिन नहीं है और इस दिन केवल भगवान ने हल धारण किया था, इसलिए इस दिन भगवान का जन्मदिन नहीं मनाया जावे।
बैठक में मंदिर की पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसके मंदिर बकाया उगाई के संदर्भ में चर्चा की गई। बैठक में धरणीधर सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमराज नागर, राधाकिशन नागर ,जग्गा लाल पटेल , सत्यनारायण , शिवजी राम , जगदीश प्रसाद, शंकर लाल , हीरा लाल, घासी लाल, जन्सी, हरिभजन, राधेश्याम सहित कई समाज बन्धु मौजूद थे।





















































