श्मशान जाने वाले रास्ते पर दबंग ने किया अतिक्रमण

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विरोध करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत

भरतपुर। जिले के नगला लोधा गांव के ग्रामीण रास्ते से अतिक्रमण हटाने की शिकायत को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है गांव के एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के अधिकारी भी उसके साथ मिले हुए हैं। वह भी रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटवा रहे। दबंग लगातार जाटव बस्ती के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जय प्रकाश निवासी नगला लोधा ने बताया कि हमारे गांव में सरकारी स्कूल, जाटव बस्ती और श्मशान के लिए एक रास्ता जाता है। जो कि वह सरकारी रास्ता है। उस रास्ते पर देवीसिंह नाम के व्यक्ति ने सीढ़ी बना दी है। इससे पूरा रास्ता रुक गया है। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते से सीढ़ियां हटाकर रास्ते को शुरू करवाने की बात कही।जय प्रकाश निवासी नगला लोधा ने बताया कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने शिकायत दी थी लेकिन, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल शाम करीब 8 बजे की बात है। पटवारी, सरपंच और सेक्रेटरी इसकी जांच के लिए आए थे। तीनों अधिकारी अतिक्रमण को कृषि भूमि बताकर शिकायत को वहीं दबाकर चले गए। अधिकारियों के जाने के बाद देवीसिंह के बदमाश बुलाए और जाटव बस्ती में रहने वाले लोगों को गालियां दी। साथ ही मारपीट करने पर उतारू हो गया। देवीसिंह ने कहा कि यह रास्ता कभी नहीं खुलेगा। चाहे किसी से भी शिकायत कर लो। देवी सिंह से सभी लोगों को जान माल का खतरा है। वह कभी भी बदमाश बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवा सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here