लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- सरकार की योजनाओं को लेकर जनता में जागरूकता और विश्वास बढ़ा
-जनभागीदारी और सेवा भाव का संकल्प है पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
झोटवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा – 2025 के अंतर्गत 24 जून से 9 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सरकार की जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अंत्योदय हमारा संकल्प है। सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इन शिविरों के माध्यम से हम समाज के सबसे ज़रूरतमंद वर्ग तक पहुँच बना रहे हैं। सरकार की योजनाओं को लेकर आम जन में जागरूकता और विश्वास बढ़ा है। अंत्योदय के इस अभियान को क्षेत्रीय जनता ने सेवा ही संगठन की सच्ची भावना का प्रतीक बताया है।
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 24 जून से 9 जुलाई, 2025 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा-2025 विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

















































