समता आंदोलन का 18वां स्थापना महोत्सव

0
311
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। में समता आंदोलन का 18वां स्थापना महोत्सव धूमधाम से गिरीश रिसॉर्ट में मनाया गया ।महोत्सव का प्रारम्भ मां भारती के चित्र पर पुष्पाहार, दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती की वंदना व समता गान से हुआ। महोत्सव में मंचासीन अतिथियों को पटका,बैज व समता का परिचय चिन्ह पहना कर किया गया।
मंच पर पूर्व सांसद पंडित राम किशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण, सुरेन्द्र सिंह राठौर, रामनिरंजन गौड श्रृषिराज सिंह राठौर,बाबूलाल विजयवर्गीय, हेमराज गोयल, ओमप्रकाश शर्मा सुरेन्द्र परमार, नरेश सिंह ओमवीर सिंह,राहुल लवानियां मंचासीन हुए।
सभी आगंतुक भाई बहनों को प्रवेश द्वार पर पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
शताब्दी पुरुष पंडित राम किशन का सॉल ,पटका, भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंटकर कर गायत्री परिवार के द्वारा स्वस्ति मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा कर स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। पंडित राम किशन ने समता आंदोलन व पदाधिकारीगण व सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
संभाग अध्यक्ष हेमराज गोयल ने सभी अतिथियों का शब्दिक स्वागत किया। आपने स्वागत भाषण में प्रान्तीय व राष्ट्रीय पदाधिकारीगण से कहा कि जातिगत जनगणना को सामान्य जातियों के हित में परिणाम तक कैसे पहुंचा सकते हैं? इसके लिए मंच से आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष केदार नाथ पाराशर ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में कहा कि भरतपुर इकाई द्वारा समय-समय पर प्रान्तीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए अवश्यकतानुसार ज्ञापन राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को भिजवाए।समता आंदोलन सामाजिक सरोकार के मुद्दो को भी उठाता रहा है जो सर्वजन हिताय होते हैं।सामाजिक सरोकार जैसे वृक्षारोपण, पॉलीथीन निस्तारण ,रक्तदान, स्वच्छता आदि के लिए प्रशासन सामाजिक संगठनो समता आंदोलन संगठन के साथ मिलकर भी कामों में सहयोग करता है।गांव-गांव मोहल्लों मोहल्लों में जाकर समता आंदोलन की अलख जगाने का काम किया है।उसके लिए समस्त समतावादियों को धन्यवाद दिया।अब हम युवा वर्ग को जोड़ने पर काम कर रहे हैं।जो कि उनके लिए ही महत्वपूर्ण है।
तहसील भुसावर से तहसील अध्यक्ष महेश चन्द जति, नदबई अध्यक्ष मदनमोहन ,जिलाध्यक्ष धौलपुर सुरेंद्रसिंह परमार,जिलाध्यक्ष करौली नरेश सिंह,जिलाध्यक्ष डीग राहुल लवानियां,प्रांतिय सलाहकार रामनिरंजन गौड, प्रान्तीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह राठोड, संभाग अध्यक्ष जयपुर श्रृषिराज सिंह राठौर, प्रदेशाध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ बाबूलाल विजयवर्गीय,संभाग अध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ ओमप्रकाश शर्मा ने समता आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here