आधार अपडेट के नाम पर हुई ठगी के 74,600 रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमंद

राजसमंद साइबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
आधार अपडेट के नाम पर हुई ठगी के लगभग 74,600 रुपए पीड़ितों को वापस दिलवाए,
एक ईमित्र सेंटर पर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट के जरिए हुई थी ठगी,
सूचना मिलते ही साइबर पुलिस ने राशि को करवाया था होल्ड,

राजसमंद जिले के साइबर थाना ने साइबर ठगी के एक महत्वपूर्ण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 74,600 रुपये की राशि पीड़ितों को वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है। बता दें कि भीम थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा के निवासी तेजमल प्रजापत द्वारा दर्ज करवाया गया था कि उनकी मां और एक परिचित ने अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए गांव के एक ई-मित्र सेंटर पर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट दिए थे। करीब 20 दिन बाद पता चला कि उनकी मां के एसबीआई खाते से ₹54,800 और परिचित के खाते से ₹19,800 एप के माध्यम से निकाल लिए गए। ऐसे में ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित तुरंत साइबर थाना राजसमंद पहुंचे, पुलिस टीम ने राशि को होल्ड करवाया और बाद में पीड़ितों के खातों में रिवर्ट करवा दी गई। पीड़ितों ने राजसमंद साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here