लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोंक से कजोड़ गुर्जर
टोंक जिले के बनेठा में स्वच्छता अभियानों की खुलकर धज्जियां उड़ रही है। यहां हर महीने लाखों रुपए स्वच्छता के नाम जारी होने के बाद हालात बदतर है। कस्बे के चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं… गंदगी और कचरे की बदबू से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। इस गंदगी से लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नाम मुंह बंद कर निकल जाते हैं। जिला प्रशासन और जिला परिषद भी लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
आपको बता दे की पिछले दिनों पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने टोंक जिले की पहाड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच को फटकार लगाते हुए हर साल 10 लाख रुपए पंचायतों को स्वच्छता के लिए देने का खुलासा किया। बावजूद इसके जिला प्रशासन पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं । पंचायत राज मंत्री ने ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।













































