लो टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही। ( तुषार पुरोहित) माधव विश्वविद्यालय की ओर से आज गणपति महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विधि विधान के साथ गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

इस शोभा यात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के स्टाफ ने हिस्सा लिया। ढोल बाजों के साथ नाचते गाते यह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान आतिशबाजी की गई। विश्वविद्यालय के चैयरमैन प्रो. राजकुमार ने बताया कि गणपति महोत्सव के मौके पर यहॉ 1 लाख लड्डुओं का भोग गणपति को लगाया गया। ये सभी लड्डु विश्वविद्यालय में ही बनवाये गये। इन लड्डुओं के प्रसाद का वितरण विश्वविद्यालय व आस पास के गॉवों में किया गया। यह गणपति महोत्सव का कार्यक्रम 10 दिनों तक आयोजित किया जायेगा इस दौरान यहॉ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। कार्यक्रम के दौरान प्रो. चान्सलर प्रो. बिजेन्द्रकुमार गौतम, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, डॉ. भारती, महेन्द्रसिंह गुर्जर, चिराग मालवीया, अभिषेक मीणा  एवं समस्त विभागों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष तथा छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.