
— एमआरएस सी. स्कूल में हुआ पौधारोपण
किशनगढ़ रेनवाल। नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं मिशन हरियालो राजस्थान के तहत अमृत पर्यावरण महोत्सव और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में पर एमआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा सहित विद्यार्थियों शिक्षकों, एनएसएस कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रवीण शर्मा ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अतिआवश्यक है। पौधे ही वृक्ष बनते हैं। और वृक्षों से अनगिनत फायदे होते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ ही इनके पेड़ बनने तक की देखभाल भी जरूरी है। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा, सांवरमल कुमावत, अशोक शर्मा, हिंदी व्याख्याता पिंकू कुमारी, अनिता मीना, एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, एनसीसी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, व्याख्याता छितर मल बलाई, कृष्ण कुमार शर्मा, शैतान सिंह गुर्जर, मांगीलाल जाट, वरिष्ठ अध्यापक धन्नाराम कुमावत, मंगलचंद यादव, जगदीश कुमार मिश्रा, सुमी पारीक, अध्यापक दिनेश कुमार कुमावत, प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं अन्य विद्यालय के स्टाफ सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।



















































