
पादूकलां ,नागौर ।( राकेश शर्मा संवाददाता) हरियाली तीज पर्व बड़े धूमधाम से मनाया पादूकलां। कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली तीज पर्व बड़े धूमधाम से बनाई गई। महिलाएं सौलह श्रृंगार करके सावन की हरियाली तीज पर चिरमी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।पत्नी पति दोनों झूला झूलते हुए श्याम मित्र महिला मंडल के अध्यक्ष से मुन्नी देवी सोनी कोषाध्यक्ष मोना देवी सोनी,भगवती देवी सोनी प्रचार मंत्री सरोज सेन ने बताया कि हरियाली तीज पर पौधारोपण भी किया ।महिलाओं ने झूला झूलने का आनंद लिया और बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और भजन कीर्तन किया और अपने परिवार अपने पति की दीर्घायु कामना की श्याम महिला मित्र मंडल की ओर से चिरमी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बाबा श्याम को भोग लगाया बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया महिलाओं ने नृत्य भी किया एक ही वेशभूषा में नजर आई।


















































