
नई दिल्ली ,जयपुर। (आर एन सांवरिया)भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राठौड़ ने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद की नवीन जिम्मेदारी देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजस्थान में पाली, जालोर, जैसलमेर सहित अतिवृष्टि वाले जिलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। आपको बता दें कि हाल ही में जेपी नड्डा ने मदन मदन राठौड़ को राजस्थान की बागडोर सोती है और प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद राठौर पहली बार दिल्ली गए हैं ऐसे में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में जल्द ही प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन भी करेंगे । प्रदेश की कार्यकारिणी की को लेकर भी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की है । माना जा रहा है कि वह जल्दी ही अपने कार्यकारणी में कुछ नए चेहरों को शामिल करेंगे, वहीं कुछ पुराने निष्क्रिय लोगों को हटाएंगे।



















































